अमित शाह पर अखिलेश का पलटवार, अपने ऊपर लगी धाराओं का जिक्र क्यों नहीं करते

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कानून की धज्जियां उड़ायीं, वे ही आज सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं और भ्रष्टाचार की बात करने वाली बसपा मुखिया मायावती के ऐसे बोल खुद में एक अजूबा […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कानून की धज्जियां उड़ायीं, वे ही आज सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं और भ्रष्टाचार की बात करने वाली बसपा मुखिया मायावती के ऐसे बोल खुद में एक अजूबा हैं.
प्रदेश में गुंडाराज होने के बसपा और भाजपा के आरोपों को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत भाजपा शासित तमाम राज्यों के आंकड़े भी सामने रखें. केंद्र में भाजपा की सरकार है. उसने नीति आयोग बनने के बाद पुलिस आधुनिकीकरण के लिए फंड खत्म कर दिया. प्रदेश में पुलिस में सबसे ज्यादा भर्ती और प्रोन्नति किसी ने की है तो वह सपा ही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




