स्वामी प्रसाद मौर्य चाहते हैं समर्थकों के लिए भी टिकट, भाजपा तैयार नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2017 4:46 PM
लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिकटों की बिक्री करने और दलितों के नाम पर राजनीति करने के बावजूद उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाकर पार्टी छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अब भाजपा से भी नाराज चल रहे हैं.सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्य यह चाहते हैं भाजपा उनके रिश्तेदारों […]
लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिकटों की बिक्री करने और दलितों के नाम पर राजनीति करने के बावजूद उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाकर पार्टी छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अब भाजपा से भी नाराज चल रहे हैं.सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्य यह चाहते हैं भाजपा उनके रिश्तेदारों और करीबियों को वोट दे, लेकिन पार्टी इसके लिए तैयार नहीं है. मौर्य की नाराजगी तब सामने आयी, जब पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की.
ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्य क्या और कैसा रुख अख्तियार करेंगे, यह तो समय ही बतायेगा. मौर्य के बसपा छोड़ने पर मायावती ने प्रतिक्रिया दी थी कि अच्छा हुआ उन्होंने खुद छोड़ दी, हम तो उन्हें निकालने ही वाले थे. उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियां बहुत बढ़ गयीं थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










