यूपी विधानसभा चुनाव : आज जारी हो सकती है भाजपा की पहली सूची

लखनऊ : यूपी चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारी चरम पर है. बसपा ने उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर दी है. उधर आज बीजेपी भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है. दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद नामों की घोषणा की जायेगी. यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी […]
लखनऊ : यूपी चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारी चरम पर है. बसपा ने उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर दी है. उधर आज बीजेपी भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है. दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद नामों की घोषणा की जायेगी.
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची आज जारी हो सकती है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कल दिनभर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करते रहे. इस बैठक के दौरान भाजपा में यूपी के दिग्गज नेता मौजूद थे. अमित शाह के घर में हुई बैठक गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र , पार्टी उपाध्यक्ष ओम माथुर, यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य , संगठन मंत्री सुनील बंसल, योगी आदित्यनाथ मौजूद थे.
आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. अंदरखाने से यह भी खबर आ रही है कि चुनाव से ठीक पहले एसपी, बीएसपी , आरएलडी और कांग्रेस से करीब 22 विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं. इन विधायकों को भी टिकट दिये जाने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




