अखिलेश का नया दांव, ATM की कतार में मरे लोगों के परिजनों को दिया दो-दो लाख मुआवजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2016 1:59 PM

विज्ञापन

लखनऊ : प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गये हैं. आज उन्होंने एक नया दांव खेला और यूपी में नोटबंदी के बाद जिन लोगों की बैंकों और एटीएम की कतार में लगने से मौत हो गयी है, उनके आश्रितों को सहायतार्थ दो-दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया. इस […]

विज्ञापन

लखनऊ : प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गये हैं. आज उन्होंने एक नया दांव खेला और यूपी में नोटबंदी के बाद जिन लोगों की बैंकों और एटीएम की कतार में लगने से मौत हो गयी है, उनके आश्रितों को सहायतार्थ दो-दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया.

इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी से आम जनता परेशान है, इसलिए हमारी सरकार ने उन लोगों की मदद करने की योजना बनायी, जिसके परिवार के सदस्य की मौत कतार में हो गयी. उन्होंने कहा ‘कैशलेस इकोनोमी ’ का सपना अच्छे दिन के सपने की तरह है, जो पता नहीं कब पूरा होगा.

अखिलेश ने कहा कि पैसा काला-सफेद नहीं होता, बल्कि हमारा लेन-देन काला-सफेद होता है. अखिलेश ने नोटबंदी को आम लोगों और गरीबों को परेशान करने वाला फैसला बताया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola