आज सपा का शक्ति प्रदर्शन,बरेली में मुलायम भरेंगे हुंकार, अखिलेश के शामिल होने पर संशय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2016 10:19 AM
बरेली : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आज बरेली में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. वे बरेली के राजकीय इंटर कालेज में सपा के दूसरे मंडलीय रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया है. आज रैली […]
बरेली : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आज बरेली में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. वे बरेली के राजकीय इंटर कालेज में सपा के दूसरे मंडलीय रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया है.
आज रैली में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव भी मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस रैली में शामिल होंगे या नहीं इसपर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है.
रैली को सपा अपने शक्ति प्रदर्शन से जोड़कर देख रही है, यही कारण है कि रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने की जिम्मेदारी मंडल नेताओं को सौंपी गयी है. इस रैली में दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










