ePaper

कमियां छुपाने के लिए नोटबंदी का फैसला किया है : मायावती

Updated at : 03 Dec 2016 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
कमियां छुपाने के लिए नोटबंदी का फैसला किया है : मायावती

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरादाबाद रैली के बाद नोटबंदी को लेकर उनपर तीखे हमले किये. मायावती ने कहा कि नोटबंदी का फैसला सरकार ने बिना तैयारी के लिया है. लेकिन क्या कोई देश जिससे जनता को इतनी परेशानी हो सकती है, वह इतना बड़ा फैसला इतनी जल्दी में […]

विज्ञापन

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरादाबाद रैली के बाद नोटबंदी को लेकर उनपर तीखे हमले किये. मायावती ने कहा कि नोटबंदी का फैसला सरकार ने बिना तैयारी के लिया है. लेकिन क्या कोई देश जिससे जनता को इतनी परेशानी हो सकती है, वह इतना बड़ा फैसला इतनी जल्दी में ले सकती है. उन्होंने कहा कि बसपा कालेधन के खिलाफ है और हम भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करते, हम यह चाहते हैं कि जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले.

उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार नोटबंदी के फैसले में उलझ गयी है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के वादे हवा-हवाई साबित हुए है. मायावती ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अपनी कमियों से ध्यान हटाने के लिए नोटबंदी का फैसला किया है. उन्होंने कहा आज देश में आर्थिक इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गये हैं. किसान, मजदूर , गरीब नोटबंदी से दुखी हैं. देश की 90 प्रतिशत जनता आज खुले आसमान के नीचे लाइन में खड़ी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola