सीबीआइ ने अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र अमन मणि को गिरफ्तार किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2016 10:42 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : समाजवादी पार्टी के नेता अमन मणि त्रिपाठी को उसकी पत्नी की कथित हत्या के संबंध में सीबीआइ द्वारा आज गिरफ्तार कर लिया गया. अमन मणि त्रिपाठी, जेल में बंद नेता अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र हैं. पिछले साल दो जुलाई को फैजाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक कार दुर्घटना में अमन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : समाजवादी पार्टी के नेता अमन मणि त्रिपाठी को उसकी पत्नी की कथित हत्या के संबंध में सीबीआइ द्वारा आज गिरफ्तार कर लिया गया. अमन मणि त्रिपाठी, जेल में बंद नेता अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र हैं. पिछले साल दो जुलाई को फैजाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक कार दुर्घटना में अमन मणि त्रिपाठी की 27 वर्षीय पत्नी सारा की मृत्यु हो गयी थी. हालांकि अमन मणि इस दुर्घटना में बच गये थे.

सारा की मां सीमा सिंह द्वारा की गयी एक शिकायत के आधार पर फिरोजाबाद जिले में अमन मणि के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी थी. सिंह ने आरोप लगाया था कि लखनऊ में जुलाई, 2013 में आर्य समाज मंदिर में अमन मणि के साथ विवाह करने वाली उनकी बेटी की हत्या की गयी.

सिंह ने कहा था कि अमन मणि के माता-पिता अमर मणि और मधु मणि इस शादी के खिलाफ थे. हालांकि अमन मणि ने दावा किया था कि सारा की मृत्यु उस सड़क दुर्घटना में हुई थी, जब वह छुट्टियां मनाने दिल्ली जा रहे थे. सिंह द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग करने के बाद इस मामले को सीबीआइ के सुपुर्द कर दिया गया. जिसने कुछ दिन बाद इसकी जांच यूपी पुलिस से अपने हाथ में ले ली. अमन मणि को हाल ही में समाजवादी पार्टी द्वारा राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola