पीएम ने अधिकारियों को शून्य दुर्घटना लक्ष्य हासिल करने को कहा

आगरा : ऐसे दिन जब हाल के वर्षों के सबसे भीषण रेल हादसे में 100 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गयी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेल अधिकारियों से कहा कि ट्रेन यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए वह ‘‘शून्य दुर्घटना लक्ष्य” हासिल करने की दिशा में काम करें. प्रधानमंत्री ने दिल्ली के पास […]
आगरा : ऐसे दिन जब हाल के वर्षों के सबसे भीषण रेल हादसे में 100 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गयी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेल अधिकारियों से कहा कि ट्रेन यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए वह ‘‘शून्य दुर्घटना लक्ष्य” हासिल करने की दिशा में काम करें. प्रधानमंत्री ने दिल्ली के पास सूरजकुंड में आयोजित रेल विकास शिविर में कहा कि कानपुर देहात में इंदौर- पटना एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच करायी जाएगी. शिविर में मोदी और रेल अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर ट्रेन हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




