ePaper

गठबंधन किया तो जीत सकते हैं 300 सीटें : अखिलेश

Updated at : 09 Nov 2016 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
गठबंधन किया तो जीत सकते हैं 300 सीटें : अखिलेश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘महागठबंधन’ बनाने को लेकर ‘जनता परिवार’ के नेताओं में बातचीत के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि सत्ताधारी सपा अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है, लेकिन गठबंधन करने से 300 सीटें हासिल हो सकती हैं. अखिलेश ने हालांकि कहा कि गठबंधन बनाना आसान नहीं […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘महागठबंधन’ बनाने को लेकर ‘जनता परिवार’ के नेताओं में बातचीत के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि सत्ताधारी सपा अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है, लेकिन गठबंधन करने से 300 सीटें हासिल हो सकती हैं.

अखिलेश ने हालांकि कहा कि गठबंधन बनाना आसान नहीं है. ‘‘नेताजी का अनुभव लंबा है. जो लोग गठबंधन से जुड़ना चाहते हैं वे नेताजी से दूर भी रहे हैं और पास भी रहे हैं.” कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) के साथ मुलाकात के बारे में अखिलेश ने कहा कि पीके ने उनसे मिलने का समय मांगा था. उन्हें समय दे दिया ताकि कोई यह ना कहने पाये कि उनसे मिला नहीं. बैठक बढिया रही.

मुलायम इस समय दिल्ली में हैं. रालोद नेता अजित सिंह और जदयू नेता शरद यादव के साथ उनकी अलग अलग मुलाकात हुई. इस दौरान मुलायम के छोटे भाई प्रदेश सपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे. राजद प्रमुख लालू प्रसाद भी राष्ट्रीय राजधानी में हैं.

जनता परिवार के सभी नेता पांच नवंबर को सपा के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए थे. ये एकजुटता दिखाने का प्रयास भी था. एकजुटता इस बात पर निर्भर करेगी कि 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा की कितनी सीटें रालोद जैसे दलों को देने पर मुलायम राजी होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola