कांग्रेस वोट कटवा पार्टी बनकर सपा-बसपा की मदद करना चाहती है : अमित शाह

इटावा : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज यहां संकल्प रैली को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंन सपा सरकार और बसपा नेता मायावती पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए की सरकार बसपा और […]
इटावा : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज यहां संकल्प रैली को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंन सपा सरकार और बसपा नेता मायावती पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए की सरकार बसपा और सपा के समर्थन से चलती थी और उस दौरान आतंकवादी भारतीय सैनिकों का सिर काटकर ले जाते थे. लेकिन हमने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, हम शहीदों को सम्मान देने वाला काम कर रहे हैं. सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये हमने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. इस मौके पर शाह ने कांग्रेस को ‘वोट कटवा’ पार्टी करार दिया और कहा कि वह वोट कटवा बनकर सपा-बसपा की मदद करना चाहती है.
Congress 'vote-katva' party bankar BSP, SP ki madad karna chahti hai: Amit Shah, BJP President in Etawah pic.twitter.com/6KAs6D44bA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 27, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




