मुख्यमंत्री अखिलेश के इंतजार में शहीद के परिजनों ने छोड़ा खाना-पीना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2016 1:23 PM

विज्ञापन

सम्भल : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हाल में पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में शहीद हुए जवान के परिजन ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इंतजार में खाना-पीना छोड दिया है. राजौरी में गत रविवार को अग्रिम चौकी पर पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए सम्भल के पन सूखा मिलक गांव के निवासी सुधीश कुमार […]

विज्ञापन

सम्भल : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हाल में पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में शहीद हुए जवान के परिजन ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इंतजार में खाना-पीना छोड दिया है. राजौरी में गत रविवार को अग्रिम चौकी पर पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए सम्भल के पन सूखा मिलक गांव के निवासी सुधीश कुमार की मां और पत्नी ने यह कहते हुए अन्न त्याग दिया है कि जब तक मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात करने उनके घर नहीं आएंगे, तब तक वह कुछ भी नहीं खाएंगी.

शहीद की मां संतोष देवी ने कहा ‘‘हम मर जाएंगे लेकिन खाना नही खाएंगे. वह (मुख्यमंत्री) यहाँ आयेंगे, तभी हम खाना खाएंगे. अगर कोई यादव बिरादरी का जवान शहीद हुआ होता तो मुख्यमंत्री भागे चले आते, हम गरीब हैं इसीलिए वह यहां नहीं आ रहे हैं.’ वहीं, शहीद सुधीश की पत्नी कविता का कहना है कि उन्होंने पांच दिन से खाना नहीं खाया है. मुख्यमंत्री जब उसके घर जाएंगे, तभी वह खाना खाएंगी.
इस बीच, शहीद सुधीश के भाई अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने परिवार के लोगों को आज अपने लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात के लिये बुलाया था लेकिन चूंकि उनके शहीद भाई के तीजे की रस्म है इसलिए वे मुख्यमंत्री से मिलने नहीं जा सकते. अगर मुख्यमंत्री को शहीद का सम्मान करना है तो वह उनके गांव आयें.
वहीं, सपा जिला अध्यक्ष फिरोज खान ने आरोप लगाया कि कुछ लोग परिजन को बरगला कर शहीद की मौत पर राजनीति करना चाह रहे हैं. वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री को सारी बात बताकर उनसे आग्रह करेंगे कि वह शहीद के परिजन से जल्द से जल्द उनके गांव मिलें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola