पहले अपना घर तो संभाल लीजिए अखिलेश जी, फिर राज्य संभालिएगा : अमित शाह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कानपुर : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अपने घर को नहीं संभाल पा रहे हैं, वे राज्य को क्या संभालेंगे. अखिलेश जी पहले अपना कुनबा संभाल लीजिए. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दलितों के लिए अगर कोई पार्टी काम […]
विज्ञापन
कानपुर : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अपने घर को नहीं संभाल पा रहे हैं, वे राज्य को क्या संभालेंगे. अखिलेश जी पहले अपना कुनबा संभाल लीजिए.
रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दलितों के लिए अगर कोई पार्टी काम करती है, तो वह है भारतीय जनता पार्टी. उन्होंने कहा कि बाकी लोग सिर्फ दलितों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करते हैं.
गौरतलब है कि अमित शाह आज बौद्ध धर्म के अनुयायियों की धम्म चेतना यात्रा की समाप्ति के अवसर पर यहां मौजूद थे. इस कार्यक्रम में बौद्ध धर्म की इस धम्म चेतना यात्रा में 110 भंतो को अमित शाह ने सम्मानित किया.
कानपुर के भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि बौद्ध धर्म के मानने वाले अनुयायियों की यह धम्म चेतना यात्रा करीब छह महीने से उत्तर प्रदेश के कोने- कोने में भ्रमण कर रही थी. यह यात्रा आज कानपुर पहुंची. इस यात्रा के समापन कार्यक्रम के अवसर दलित समाज के लोगों के लिए एक कार्यक्रम रखा है जिसमें दलित समाज के करीब 30 हजार लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










