अखिलेश ने किया शांति सद्भावना साइकिल यात्रा को रवाना

Published at :28 Sep 2016 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश ने किया शांति सद्भावना साइकिल यात्रा को रवाना

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने असम से जम्मू कश्मीर के लिए निकाली गयी शांति सद्भावना साइकिल यात्रा को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अखिलेश ने अपने सरकारी आवास से यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि भेदभाव मुक्त समाज, सभी वर्गों, जातियों […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने असम से जम्मू कश्मीर के लिए निकाली गयी शांति सद्भावना साइकिल यात्रा को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अखिलेश ने अपने सरकारी आवास से यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि भेदभाव मुक्त समाज, सभी वर्गों, जातियों और धर्मों में आपसी सद्भावना तथा मैत्री एवं एकता के लिए निकाली जा रही यह साइकिल यात्रा प्रशंसनीय है. इससे समाज को प्रेरणा मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति सद्भावना साइकिल यात्रा के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने, लोगों को नशामुक्त बनाने एवं अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए नौजवानों की ओर से किया जा रहा प्रयास तारीफ के काबिल है. इस तरह का प्रयास हर राज्य में होना चाहिए. उल्लेखनीय है कि साइकिल यात्रा असम के कोकराझार से तीन सितंबर को प्रारंभ हुई थी। यह यात्रा असम, पश्चिम बंगाल और बिहार होते हुए आज लखनऊ पहुंची. यह यात्रा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola