कार नाले में गिरी : छह लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2016 4:55 PM
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र में एक दरगाह पर चादर चढ़ाकर लौट रहे जायरीन से भरी एक कार के नाले में जा गिरने से उस पर सवार छह लोगों की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक अरविन्द सेन ने आज यहां बताया कि वाराणसी जिले के आदमपुर निवासी 10 जायरीन मिर्जापुर […]
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र में एक दरगाह पर चादर चढ़ाकर लौट रहे जायरीन से भरी एक कार के नाले में जा गिरने से उस पर सवार छह लोगों की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक अरविन्द सेन ने आज यहां बताया कि वाराणसी जिले के आदमपुर निवासी 10 जायरीन मिर्जापुर के चुनार में स्थित कासिम सुलेमानी दरगाह में कल चादर चढाने आये थे. शाम को वे लोग अंधेरा होते वक्त वापस लौट रहे थे. रास्ते में एक रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण कार के चालक ने स्थानीय लोगों की सलाह पर कच्चे रास्ते से जाने का फैसला किया.
उन्होंने बताया कि कच्चे रास्ते पर आगे जाकर कार के चढ़ते ही एक गहरे नाले की पुलिया टूट गयी और वाहन नाले में जा गिरा. कार में फंसे जायरीन की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सेन ने बताया कि इस हादसे में महबूब आलम :65:, नियाज :33:, सलमा :32:, शजरे आलम :दो:, शर्मिला :28: तथा नुसरत :तीन: की मौत हो गयी जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










