NIA अधिकारी तंजील अहमद हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुनीर गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2016 4:49 PM

विज्ञापन

नोएडा : एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के मुख्य आरोपी मुनीर को आज एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने मीडिया में इस बात की जानकारी दी. अमित पाठक ने बताया कि यूपी एटीएस , स्पेशल सेल (दिल्ली), एनआइए और अन्य स्पेशल टास्क फोर्स यूनिट्स की मदद से तंजील […]

विज्ञापन

नोएडा : एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के मुख्य आरोपी मुनीर को आज एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने मीडिया में इस बात की जानकारी दी. अमित पाठक ने बताया कि यूपी एटीएस , स्पेशल सेल (दिल्ली), एनआइए और अन्य स्पेशल टास्क फोर्स यूनिट्स की मदद से तंजील अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर को गिरफ्तार कर लिया गया है. ग्रेटर वेस्ट नोएडा में हुई इस गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गयी है. आज उनकी एक टीम आकर मुनीर की जांच करेगी.

छिपने में माहिर था मुनीर, इसलिए गिरफ्तारी में हुई देरी
एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि तंजील हत्याकांड का मुख्य आरोपी छिपने में माहिर था. गिरफ्तारी के दौरान मुनीर ने उनके ऊपर गोलियां चलायी, जिसके बाद उन्होंने जवाबी कार्रवाई की. मुनीर के पास से 3 हथियार भी बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि मुनीर अपराधिक प्रवृति का था. इस हत्याकांड के पहले भी उसने कई अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया था. मुख्य आरोपी मुनीर ने अपने दो साथियों के साथ कमला नगर में 1.5 करोड़ की लूट भी की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola