मैं हूं ‘सीबीआई से प्रमाणित ईमानदार'' : मुलायम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2016 8:27 PM

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें काफी परेशान किया लेकिन वह बेदाग निकले, लिहाजा वह ‘सीबीआई से प्रमाणित ईमानदार’ हैं. यादव ने महर्षि कश्यप निषाद राज गुहा की जयन्ती के अवसर पर सपा राज्य मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीबीआई जांच का […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें काफी परेशान किया लेकिन वह बेदाग निकले, लिहाजा वह ‘सीबीआई से प्रमाणित ईमानदार’ हैं. यादव ने महर्षि कश्यप निषाद राज गुहा की जयन्ती के अवसर पर सपा राज्य मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीबीआई जांच का हवाला देते हुए कहा कि गरीब तबके में से जो भी शख्स थोडी तरक्की करता है तो उसे ऐसी (सीबीआई जांच) परेशानी होती है. सभी लोग अपने कागज और हिसाब-किताब दुरस्त रखें, नहीं तो सीबीआई डराती है.

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने उन्हें भी परेशान किया था. आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्पत्ति के मामले में इस जांच एजेंसी ने उनका घर छान डाला और रिश्तेदारों के घर भी गयी. खेत और जानवर भी गिने लेकिन उसे उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला.ऐसे में यह कहना ठीक होगा, ‘‘मैं सीबीआई से प्रमाणित ईमानदार हूं.” मालूम हो कि आय के ज्ञात स्रोतों के अधिक सम्पत्ति के मामले में सीबीआई ने वर्ष 2013 में कहा था कि सपा मुखिया के खिलाफ पर्याप्त सुबूत नहीं हैं, लिहाजा वह इस मामले को बंद कर रही है.
यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने सभी के खाते में 15-15 लाख रपये जमा करने और हर गरीब को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन वह अधूरा ही रहा.सपा प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान को खदेडने की बात करने वाले लोग अब उनसे हाथ मिला रहे हैं. मोदी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपने शपथग्रहण समारोह में बुलाया.यादव ने कहा कि मोदी जब चीन से हाथ मिला रहे थे तभी चीनी फौजें भारतीय इलाकों पर कब्जा कर रही थीं .
उन्होंने इस मुद्दे को जब लोकसभा में उठाया तो उस पर शोर उठा और आखिरकार चीन को कदम वापस खींचने पडे. उन्होंने कहा कि सपा ने अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज उठायी है.यादव ने केवट, मल्लाह, निषाद और बिंद समेत 17 पिछडी जातियों को अनुसूचित जातियों में शामिल करने के सपा के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि आरक्षण दिलाने के लिये दिल्ली में एक बडा सम्मेलन करने की जरुरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola