ePaper

कश्मीर में सेना को लेकर दिये गये बयान पर कन्हैया के खिलाफ मामला दर्ज

Updated at : 11 Mar 2016 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर में सेना को लेकर दिये गये बयान पर कन्हैया के खिलाफ मामला दर्ज

फिरोजाबाद : देशद्रोह के आरोप में फंसे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर महिलाओं तथा सेना का अपमान करने के इल्जाम में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी की अदालत में आज परिवाद दायर किया गया. फिरोजाबाद निवासी मयंक तिवारी ने मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रमोद कुमार गंगवार की अदालत में […]

विज्ञापन

फिरोजाबाद : देशद्रोह के आरोप में फंसे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर महिलाओं तथा सेना का अपमान करने के इल्जाम में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी की अदालत में आज परिवाद दायर किया गया. फिरोजाबाद निवासी मयंक तिवारी ने मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रमोद कुमार गंगवार की अदालत में कन्हैया के खिलाफ भारतीय दण्ड विधान की धारा 124 ए :देशद्रोह: के तहत परिवाद दायर किया है. इस पर सुनवाई आगामी दो अप्रैल को होगी.

भाजपा के कार्यकर्ता बताये जाने वाले तिवारी ने परिवाद में आरोप लगाया है कि कन्हैया ने गत आठ मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं तथा भारतीय सेना के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था. परिवादी का इल्जाम है कि कन्हैया ने आरोप लगाया था कि कश्मीर में सेना के लोग महिलाओं को हिरासत में लेकर उनसे बलात्कार करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola