नोवामुंडी के महुदी पंचायत भवन में नशा मुक्ति अभियान पूरा, पल्स पोलियो को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

महुदी पंचायत भवन में नशा मुक्ति अभियान पूरा

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी के महुदी पंचायत भवन में नशा मुक्ति अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाने के लिए जागरूक किया गया.

विज्ञापन

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Noamundi News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के महुदी पंचायत भवन में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी  पप्पू रजक (बीडीओ) और एलआरडीसी की अध्यक्षता में नशा मुक्ति अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पलाश (JSLPS) की दीदियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. 

नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ 

नोवामुंडी में कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया. अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें. अधिकारियों ने कहा कि नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है. 

पल्स पोलियो अभियान को लेकर किया गया जागरूक 

एलआरडीसी अनिता केरकेटा ने रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अपने निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, जिससे कि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक अभियान से वंचित न रहे. बैठक में जेएसएलपीएस के बीपीएम रूपेश कुमार, सीसी दीपक प्रधान, एडमिन सर्विन सिन्हा, आईपीआरपी रेशमा कुमारी, मुखिया लक्ष्मी देवी, उप मुखिया रेणु देवी, बीपीआरओ, पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज के निर्माण और शत-प्रतिशत पल्स पोलियो टीकाकरण के संकल्प के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें- दुमका : बनियारा पंचायत की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का जन-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़ें- प्रभात खबर दुमका गौरव सम्मान: शिक्षा, खेल, संस्कृति और प्रशासन के 37 विशिष्ट हस्तियों का हुआ सम्मान

यह भी पढ़ें- पलामू में पांडू पुलिस ने अवैध भंडारण किए गए 4800 सीएफटी बालू को किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola