यूपी : युवती से जबरदस्ती दुष्कर्म

मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रह रही है. जानकारी के मुताबिक एक युवक ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार […]
मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रह रही है. जानकारी के मुताबिक एक युवक ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार किया. पुलिस ने आज बताया कि लड़की के साथ बलात्कार करने वाले पड़ोसी की पहचान परदेसी के रूप में की गयी है. जिस समय यह घटना हुयी उस समय उसके परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे.
पुलिस ने 20 वर्षीय युवक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है और लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाया गया है. युवती ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है कि उसने घर में उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. जिस समय यह घटना घटी सभी घरवाले घर से बाहर थे. पुलिस मामले पर गंभीरता से जांच कर युवक को पकड़ने के लिये विशेष टीम का गठन भी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




