यूपी : बारात के दौरान चलायी गयी गोली लगने से दूल्हे की ही मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2016 1:21 PM

विज्ञापन

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के प्रेमनगर इलाके में बीती रात एक बारात में हर्षोल्लास के दौरान चलाई गई गोली लगने से दूल्हे की ही मौत हो गयी. पुलिस ने आज यहां बताया कि प्रेमनगर इलाके के एक अतिथिगृह में जुटी बारात में किसी ने खुशी का इजहार करने के लिए गोली चला […]

विज्ञापन

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के प्रेमनगर इलाके में बीती रात एक बारात में हर्षोल्लास के दौरान चलाई गई गोली लगने से दूल्हे की ही मौत हो गयी. पुलिस ने आज यहां बताया कि प्रेमनगर इलाके के एक अतिथिगृह में जुटी बारात में किसी ने खुशी का इजहार करने के लिए गोली चला दी जो 28 वर्षीय दूल्हे अमित रस्तोगी को जा लगी.

घायल अमित को जिला अस्पताल और फिर वहां से लखनउ के ट्रामा सेन्टर भेजा गया ्र मगर उसे बचाया नहीं जा सका. गौरतलब हो कि इससे पहले शामली में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में जीत के बाद चली गोली में एक बच्चे की मौत हो गयी थी. जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था. इस महीने के अंदर यह खुशी के मौके पर गोली चलने से हुई यह तीसरी मौत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola