UP : बच्ची को जंगल में ले जाकर किया रेप

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र में आठ साल की एक बच्ची से बलात्कार की जघन्य वारदात सामने आयी है. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के एक कस्बे में अज्ञात युवक कल आठ साल की एक बच्ची को बहलाकर जंगल में ले गया और वहां उसे […]
बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र में आठ साल की एक बच्ची से बलात्कार की जघन्य वारदात सामने आयी है. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के एक कस्बे में अज्ञात युवक कल आठ साल की एक बच्ची को बहलाकर जंगल में ले गया और वहां उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. लड़की के देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन तथा मुहल्ले के लोगों ने उसकी तलाश की, तो वह जंगल में लहूलुहान और बेहोश पायी गयी.
उन्होंने बताया कि बच्ची को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर. के. भारद्वाज ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करके अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. लोग अपने बच्चों को लेकर काफी चिंतित हैं. लोगों ने पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तार के लिये दबाव बनाना शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




