यूपी : गैंग रेप मामले के गवाह की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर : जिले के मिरानपुर शहर में दो अज्ञात बदमाशों ने एक 25 वर्षीय दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. उसकी बहन के साथ पिछले साल कथित तौर पर बलात्कार किया गया था जिसमें वह गवाह था. उन्होंने बताया कि नूर मोहम्मद की कल उसकी दुकान में घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस […]
मुजफ्फरनगर : जिले के मिरानपुर शहर में दो अज्ञात बदमाशों ने एक 25 वर्षीय दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. उसकी बहन के साथ पिछले साल कथित तौर पर बलात्कार किया गया था जिसमें वह गवाह था. उन्होंने बताया कि नूर मोहम्मद की कल उसकी दुकान में घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
पुलिस अधीक्षक राकेश जोली ने बताया कि सगीर, मिंटु, वकील, शइस्ता बेगम और प्रवीण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पिछले साल 23 जनवरी को हुई सामुहिक बलात्कार की घटना के बाद नूर ने इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने बताया कि ये आरोपी मामला वापस लेने के लिए कथित तौर पर उसपर दबाव बना रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




