पैसा कमाने में जुटे मंत्रियों को बर्खास्त करें अखिलेश : भाजपा

Published at :09 Feb 2016 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
पैसा कमाने में जुटे मंत्रियों को बर्खास्त करें अखिलेश : भाजपा

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने आज मांग की कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से पैसा कमाने में जुटे मंत्रियों की जानकारी हासिल कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्हें तत्काल बर्खास्त करें. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सपा मुखिया के पास पर्याप्त जानकारी है कि […]

विज्ञापन

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने आज मांग की कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से पैसा कमाने में जुटे मंत्रियों की जानकारी हासिल कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्हें तत्काल बर्खास्त करें. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सपा मुखिया के पास पर्याप्त जानकारी है कि अखिलेश सरकार के मंत्री पैसा कमाने में जुटे हैं. इन पैसा कमा रहे मंत्रियों के बारे में मुख्यमंत्री सपा प्रमुख से जानकारी हासिल कर उन्हें मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करते हुए उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं में मामला पंजीकृत करायें. मंगलवार को सपा मुख्यालय पर मुलायम सिंह यादव की नसीहतों की चर्चा करते हुए पाठक ने कहा कि मुलायम की जानकारी में है कि अखिलेश सरकार के ज्यादातर मंत्री पैसा कमाने में व्यस्त हैं. स्वाभाविक है कि ये मंत्री अनुचित आचरण कर धनार्जन कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इसका सबसे बुरा शिकार उत्तर प्रदेश का मतदाता है, जिसने भरोसा करके 2012 में सपा को सत्ता सौंपी। जनता के भरोसे का सम्मान कर मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के मुखिया से संपर्क कर लें और पैसा कमाने वाले मंत्रियों की जानकारी हासिल कर उन्हें बर्खास्त करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola