ePaper

सपा के खनन मंत्री आपराधिक गतिविधि में माहिर हैं : बीजेपी

Updated at : 04 Feb 2016 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
सपा के खनन मंत्री आपराधिक गतिविधि में माहिर हैं : बीजेपी

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने आज आरोप लगाया कि समाजवाद का ढोंग करने वाली सपा का असली चेहरा गायत्री प्रजापति हैं और अखिलेश यादव सरकार में खनन मंत्री प्रजापति आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हर हुनर में माहिर हैं. भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता चंद्रमोहन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सपा सरकार […]

विज्ञापन

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने आज आरोप लगाया कि समाजवाद का ढोंग करने वाली सपा का असली चेहरा गायत्री प्रजापति हैं और अखिलेश यादव सरकार में खनन मंत्री प्रजापति आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हर हुनर में माहिर हैं. भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता चंद्रमोहन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सपा सरकार बनने के बाद से गायत्री पर कई आरोप लग चुके हैं लेकिन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का कृपापात्र होने की वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

चंद्रमोहन ने सपा मुखिया से गायत्री को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि मुलायम सपा सरकार के मंत्रियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं लेकिन स्वयं गायत्री जैसे भ्रष्ट मंत्री को खुला संरक्षण देते हैं. प्रजापति के संरक्षण में प्रदेश में अवैध खनन जोरों पर है. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड और सोनभद्र में गरीब किसानों के प्राकृतिक संसाधनों पर गायत्री के समर्थकों ने डाका डाल दिया है. भीषण सूखे की स्थिति में प्राकृतिक संसाधनों के जरिए गरीब किसान अपने परिवार का पेट पालता था लेकिन अब उस पर खनन माफियाओं का कब्जा हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola