UP में दुष्कर्म के आरोपी ने कहा, 20 हजार रखो, रेप की शिकायत वापस लो

मेरठ : उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के थाना लिसाडी गेट क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी की गर्दन पर चाकू रखकर उसके पड़ोसी युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करा कर मामले की जांच शुरू कर दी है. उधर, […]
मेरठ : उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के थाना लिसाडी गेट क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी की गर्दन पर चाकू रखकर उसके पड़ोसी युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करा कर मामले की जांच शुरू कर दी है. उधर, पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोग बचाव के लिए समझौता करने पर दबाव बना रहे हैं. समझौते में उन्हें दुष्कर्म की तहरीर वापस लेने के लिए 20 हजार रुपये देने की पेशकश की गयी है. हालांकि पुलिस खुद को इस तरह के समझौते की बात से अंजान बता रही है.
जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि थाना लिसाडी गेट क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी अपनी दादी के साथ रहती है. किशोरी के मााता-पिता की मौत हो चुकी है. आरोप है कि मंगलवार देर शाम को किशोरी के पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे किसी बहाने अपने घर बुला कर नशीली चाय पिला दी. किशोरी को चक्कर आने लगे तो महिला ने उसे एक कमरे में ले जाकर लिटा दिया. कमरे में महिला का देवर राजू मौजूद था. आरोप है कि राजू ने किशोरी की गर्दन पर चाकू रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीडित किशोरी ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. प्रवक्ता के अनुसार परिजनों ने आज पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करा कर घटना की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




