ePaper

SP के सस्पेंड विधायक द्वारा महिला सदस्य के घर गोलीबारी मामले में 10 लोगों पर FIR

Updated at : 04 Feb 2016 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
SP के सस्पेंड विधायक द्वारा महिला सदस्य के घर गोलीबारी मामले में 10 लोगों पर FIR

सीतापुर : नगर कोतवाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष गीता सिंह के घर पर कथित गोलीबारी के लिए दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना कल रात की है, जब गीता सिंह घर पर नहीं थीं। शिकायत में […]

विज्ञापन

सीतापुर : नगर कोतवाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष गीता सिंह के घर पर कथित गोलीबारी के लिए दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना कल रात की है, जब गीता सिंह घर पर नहीं थीं। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि सपा के निलंबित विधायक अनूप गुप्ता के इशारे पर यह गोलीबारी की गयी है. शिकायत दर्ज होने के बाद विनोद यादव, मनोज यादव और बदरुद्दीन सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि यह घटना आगामी ब्लॉक प्रमुख चुनावों में वर्चस्व की लडाई को लेकर अंजाम दी गयी है. विनोद गीता सिंह की बहू के खिलाफ चुनावी मैदान में है.

पुलिस ने बताया कि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है. निलंबित विधायक अनूप ने हालांकि गोलीबारी की घटना में अपना हाथ होने से इंकार किया है. विधायक की ओर से आजतक सफाई दी जाती रही है कि उनके लोगों ने महिला सदस्य के घर पर गोलीबारी नहीं की.जबकि महिला सदस्या का साफ आरोप है कि विधायक के लोगों ने ही गोलीबारी की. इस मामले में पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola