ITBP के आईजी की नीली बत्ती लगी कार चोरी, साजिश की आशंका?

Updated:
विज्ञापन
ITBP के आईजी की नीली बत्ती लगी कार चोरी, साजिश की आशंका?

नोएडा : नोएडा से आज एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की नीली बत्ती लगी एसयूवी गाडी चोरी हो गयी जिसके बाद गणतंत्र दिवस संबंधी सुरक्षा अलर्ट को देखते हुए पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है. अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे आईटीबीपी के महानिरीक्षक आनंद स्वरुप की सफेद रंग की […]

विज्ञापन

नोएडा : नोएडा से आज एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की नीली बत्ती लगी एसयूवी गाडी चोरी हो गयी जिसके बाद गणतंत्र दिवस संबंधी सुरक्षा अलर्ट को देखते हुए पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है. अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे आईटीबीपी के महानिरीक्षक आनंद स्वरुप की सफेद रंग की टाटा सफारी सेक्टर 23 स्थित उनके निवास से चोरी कर ली गयी. चोरी की गयी गाड़ी का नंबर सीएच 01 जीए 2915 है.

उन्होंने बताया कि कांप्लेक्स में ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने इस बाबत सूचना दी, जिसके बाद अधिकारी ने नोएडा के सेक्टर-24 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. अधिकारियों ने कहा कि आईटीबीपी ने इस मामले को लेकर एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola