चुनावी तैयारी में जुटी बीजेपी, 403 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
UP News: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में बुधवार को प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में बूथ अध्यक्षों को संबोधित कर चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे.
403 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ सम्मेलन
भाजपा ने बुधवार को प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया है. पार्टी का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करना तथा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को गति देना है. इन सम्मेलनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी अलग-अलग जिलों में बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे.
गोरखपुर में 892 बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यहां गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के कुल 892 बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री बूथ अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव 2027 में सफलता के लिए आवश्यक रणनीति व कार्ययोजना पर मार्गदर्शन देंगे.
प्रदेशभर में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सीतापुर में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे. वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शाहजहांपुर के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ सम्मेलन आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और सशक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की जा रही है.
Also Read: अखिलेश यादव हिरासत: लखनऊ में सपा का प्रदर्शन, पुलिस ने...
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Khushboo Kumari
खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










