भोजपुरी अभिनेता की सड़क हादसे में मौत, शूटिंग से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Updated:
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और निर्देशक रोहित शर्मा ( क्रेडिट सोशल मीडिया)

UP News: भोजपुरी सिनेमा के उभरते सितारे रोहित शर्मा की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई. मलिहाबाद से शूटिंग पूरी कर लौटते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

विज्ञापन

UP News: राजधानी के गुडंबा क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में भोजपुरी फिल्म अभिनेता और निर्देशक रोहित शर्मा की मौत हो गई. मलिहाबाद से शूटिंग पूरी कर दोस्त के साथ बाइक से लौट रहे रोहित की बाइक को रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में उनका साथी शोभित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने ट्रक चालक की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

शूटिंग से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, कुशीनगर के तुरपट्टी निवासी 26 वर्षीय रोहित शर्मा परिवार के साथ लखनऊ के चिनहट स्थित कमता इलाके में रहते थे. सोमवार शाम वह अपने दोस्त शोभित के साथ मलिहाबाद में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे. मंगलवार तड़के करीब चार बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान गुडंबा रिंग रोड पर टीवीएस शोरूम के सामने डिवाइडर पार कर रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

अस्पताल में तोड़ा दम, दोस्त की हालत गंभीर

हादसा इतना भीषण था कि रोहित का हेलमेट टूट गया और उनके सिर व दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं. सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया. वहीं शोभित की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

फिर से शुरू किया था फिल्मी सफर

परिजनों के मुताबिक, रोहित शर्मा भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के साथ निर्देशन का भी काम कर चुके थे. पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मी काम छोड़ दिया था, लेकिन हाल ही में उन्हें दोबारा शूटिंग का अवसर मिला था. इसी सिलसिले में वह मलिहाबाद गए थे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. ट्रक का नंबर और चालक की पहचान हो चुकी है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

Must Read- ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को आज मिल सकती है हरी झंडी, PIB के सामने पेश होगा 900 करोड़ का प्लान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola