अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी, राहुल गांधी पर जमकर साधा निशान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अमेठी (उप्र) : केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए आज कहा कि अमेठी का विकास केवल कुछ लोगों तक सिमट गया है इसीलिए यह विकास की दौड़ में बहुत पिछड गया है. स्मृति यहां दो दिवसीय दौरे पर हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में […]
विज्ञापन
अमेठी (उप्र) : केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए आज कहा कि अमेठी का विकास केवल कुछ लोगों तक सिमट गया है इसीलिए यह विकास की दौड़ में बहुत पिछड गया है. स्मृति यहां दो दिवसीय दौरे पर हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में वह इसी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार थीं लेकिन इस सीट पर राहुल ने जीत दर्ज की थी.
केंद्रीय मंत्री ने तिलोई की एक जनसभा में कहा, ‘‘अमेठी विकास की दौड में बहुत पिछड गया है. विकास कुछ लोगों तक सिमट कर रह गया है. किसान परेशान हैं … मैं आप लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए यहां आयी हूं. ‘ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना से किसानों को बहुत फायदा मिलेगा. दो प्रतिशत प्रीमियम किसान जमा करेंगे. बाकी धनराशि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार जमा करेगी. किसान को उसकी फसल के नुकसान का पूरा मुआवजा मिलेगा. स्मृति ने बताया कि अमेठी में किसान विज्ञान केंद्र बनाने को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है. यदि प्रदेश सरकार जमीन उपलब्ध करा देती है तो जल्द ही इसका संचालन शुरु हो जाएगा.
उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने सचल चिकित्सा सेवा बंद कर दी है. स्मृति ने अमेठी में सात एंबुलेंस संचालित करने का एलान किया.स्मृति ने कहा कि बरौलिया गांव को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गोद लिया है. उस गांव के विकास की रुपरेखा मिल बैठकर जल्द तैयार की जाएगी.
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को पूरे प्रदेश में गांव स्तर पर मजबूत करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य हो रहा है. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आहवान किया. स्मृति ने जगदीशपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों एवं अध्यापकों से बातचीत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










