दोस्त से थे मां के अवैध संबंध, बेटों ने कर दी हत्या

Updated at : 05 Jan 2016 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
दोस्त से थे मां के अवैध संबंध, बेटों ने कर दी हत्या

कानपुर : अपने दोस्त के साथ मां के प्रेम संबंधों से नाराज बेटों ने मां-प्रेमी दोनों की गला दबा कर कथित रुप से हत्या कर दी और शवों को अलग-अलग फेंक दिया. पुलिस ने दोनो शवों को बरामद कर आज महिला के दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ […]

विज्ञापन

कानपुर : अपने दोस्त के साथ मां के प्रेम संबंधों से नाराज बेटों ने मां-प्रेमी दोनों की गला दबा कर कथित रुप से हत्या कर दी और शवों को अलग-अलग फेंक दिया. पुलिस ने दोनो शवों को बरामद कर आज महिला के दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने आज संवाददाताओं से कहा कि कल्याणपुर के रोशन नगर में इमरान और कामरान अपनी मां राबिया बेगम के साथ रहते थे. राबिया उपलों का कारोबार करती थी. रंजीत नामक युवक उपले अपने तांगे पर ले जाकर होटलों में बेचता था. रंजीत चूंकि रोज घर आता था इसलिये उसकी दोस्ती इमरान और कामरान से भी हो गयी.

रंजीत अकसर रात में इन लोगों के घर में ही सो जाता था. एक दिन इमरान ने देर रात अपनी मां के कमरे में देखा तो पाया कि उसकी मां व रंजीत एक बिस्तर पर आपत्तिजनक अवस्था में लेटे हुये हैं. इस पर दोनों भाईयों ने मां और दोस्त की हत्या की योजना बनाई. उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर 2015 को इमरान और कामरान ने अपनी मां राबिया 48 की गला दबा कर हत्या कर दी और लाश बोरे में भर कर नून नदी में बहा दी. बाद में रंजीत ने जब राबिया के बारे में पूछा तो कहा कि वह रिश्तेदारी में गयी है. फिर दोनों भाई 31 दिसंबर की रात रंजीत को मां को लेने चलने के बहाने बुलाकर ले गये और देर रात उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी और लाश शहर से बाहर बिठूर रोड पर फेंक दी.

पुलिस को अलग-अलग दिन दो लाशें मिली लेकिन वह इसका कोई लिंक नही निकाल पायी. जब रंजीत के घर वालों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की. उसके बाद पुलिस ने इस मामले की खोजबीन की तो प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया. माथुर ने बताया कि आज दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola