ePaper

ललितगेट कांड में एनडीए सरकार का रवैया अहंकारी : मायावती

Updated at : 25 Jun 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
ललितगेट कांड में एनडीए सरकार का रवैया अहंकारी : मायावती

लखनउ : बसपा मुखिया मायावती ने ललित कांड में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बचाने के लिए देशहित त्याग देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि एनडीए सरकार के एलान से कोई मंत्री इस्तीफा नहीं देगा, उसका अहंकार उजागर हो गया है. मायावती ने आज यहां जारी बयान […]

विज्ञापन

लखनउ : बसपा मुखिया मायावती ने ललित कांड में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बचाने के लिए देशहित त्याग देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि एनडीए सरकार के एलान से कोई मंत्री इस्तीफा नहीं देगा, उसका अहंकार उजागर हो गया है. मायावती ने आज यहां जारी बयान में कहा, नरेन्द्र मोदी सरकार का यह अहंकारी रवैया कि यह यूपीए सरकार नहीं है, बल्कि एनडीए की सरकार है और इस सरकार में कोई मंत्री इस्तीफा नहीं देगा, जो अत्यन्त दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है.

मायावती ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की सहायता के मामले में कानून और देशहित की अनदेखी करने के आरोपों से घिरी सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे को नरेन्द्र मोदी सरकार जिस तरीके से बचा रही है, उससे उसका असली चेहरा सामने आ गया है. उन्होंने कहा, देश की जनता इस मामले में केंद्र सरकार के जवाब चाहती है. मगर वह कोई संतोषजनक उत्तर देने में न सिर्फ विफल है बल्कि देाषियों को बचाने में लगी है. मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा चुनावी शपथ पत्र में अलग अलग डिग्री का जिक्र किये जाने के मामले में बसपा मुखिया ने कहा कि इस मामले में भी वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए, जैसी दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर की खिलाफ हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola