UP 4th Budget Session 2020 : योगी सरकार का बजट 5 लाख करोड़ पार, धार्मिक स्थलों पर विशेष ध्यान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Feb 2020 1:00 PM
UP 4th Budget Session 2020 LIVE Updates: लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज विधानमंडल के दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया. योगी सरकार के इस चौथे बजट को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश किया. वर्ष 2020—21 के लिये मंगलवार को 5,12,860.72 करोड़ रुपये का बजट पेश किया […]
UP 4th Budget Session 2020 LIVE Updates: लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज विधानमंडल के दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया. योगी सरकार के इस चौथे बजट को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश किया. वर्ष 2020—21 के लिये मंगलवार को 5,12,860.72 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया.
सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए जानकारी दी कि बजट में 10,967.80 करोड़ रुपये की नयी योजनाओं का प्रावधान किया गया है. उत्तर प्रदेश की बजट में धार्मिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया गया है. अयोध्या में उच्च स्तरीय पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 85 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. वहीं अयोध्या हवाई अडडे के लिये 500 करोड़ रूपये का प्रस्तावित हैं.
वाराणसी में संस्कृति केंद्र की स्थापना के लिए बजट में 180 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा गोरखपुर के रामगढ़ ताल में वाटर स्पोर्ट्स के लिए 25 करोड़ रुपये, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए 200 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है.
खन्ना ने कहा कि मेरठ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अयोध्या, गोरखपुर, मथुरा-वृंदावन और शाहजहांपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा. बजट में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के लिए 358 करोड़ रुपये, आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए 286 करोड़ रुपये तथा गोरखपुर और अन्य शहरों की मेट्रो के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रस्तावित किए गए हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










