ePaper

Delhi Election 2020: बसपा प्रत्याशी पर लाठी-डंडों से हमला, मायावती ने किया ये ट्वीट

Updated at : 06 Feb 2020 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
Delhi Election 2020: बसपा प्रत्याशी पर लाठी-डंडों से हमला, मायावती ने किया ये ट्वीट

नयी दिल्ली/लखनऊ : दिल्ली के विधायक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी नारायण दत्त शर्मा पर गुरुवार रात तीन अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. शर्मा बदरपुर से विधायक हैं और इससे पहले आम आदमी पार्टी में रह चुके हैं. वह इस सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/लखनऊ : दिल्ली के विधायक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी नारायण दत्त शर्मा पर गुरुवार रात तीन अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

शर्मा बदरपुर से विधायक हैं और इससे पहले आम आदमी पार्टी में रह चुके हैं. वह इस सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. हमले में उन्हें हल्की चोट आयी है.

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया- मुख्य चुनाव आयोग एवं पुलिस प्रशासन को इसका तुरंत गम्भीरता से संज्ञान लेना चाहिये तथा दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई भी करनी चाहिए. बसपा की यह मांग है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला रात करीब एक बजे हुआ, जब वह एक बैठक के बाद बदरपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे. तीन लोगों ने उनकी कार को रोका और उन पर हमला कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola