मायावती ने लोगों को दीं शुभकामनाएं, नया वर्ष लोगों के जीवन में खुशियां लाये

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को लोगों को नववर्ष की बधाई दी और कामना की कि नया वर्ष लोगों के जीवन में खुशियां लाये. मायावती ने बुधवार को जारी बयान में कहा,‘‘आज नववर्ष 2020 का पहला दिन है और इस मौके पर मैं महात्मा ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, नारायणा गुरु, […]
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को लोगों को नववर्ष की बधाई दी और कामना की कि नया वर्ष लोगों के जीवन में खुशियां लाये.
मायावती ने बुधवार को जारी बयान में कहा,‘‘आज नववर्ष 2020 का पहला दिन है और इस मौके पर मैं महात्मा ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, नारायणा गुरु, बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम सहित अपने उन महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों को तहेदिल से नमन करती हूं जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समतामूलक समाज-व्यवस्था बनाने में और धर्मनिरपेक्षता को मजबूत बनाने में समर्पित की है जिनके पदचिह्नों पर ही हमारी पार्टी चल रही है.’
उन्होंने कहा कि ‘साथ ही कुदरत से यह भी कामना करती हूं कि इस बार का नववर्ष पिछले वर्ष की तरह अति-दुःखदायी व अति-कष्टदायी ना हो.’ मायावती ने कहा,‘‘इसके साथ ही आज मैं यह भी कहना जरूरी समझती हूं कुछ पार्टियों में बैठे ज़िम्मेवार लोगों को यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है. यहां विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं.
उनकी अपनी जीवन-शैली, अपनी-अपनी संस्कृति व तौर-तरीके हैं. ऐसे में हमें उनके किसी भी मामले में दखल नहीं देना चाहिए अर्थात हमें यहां सभी धर्मों की संस्कृति व सभ्यता का पूरा-पूरा सम्मान करना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में विरोध करने का तरीका ऐसा होना चाहिए जिससे किसी भी धर्म को मानने वाले लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचे और देश में अमन-चैन व सौहार्द का वातावरण बना रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




