उन्नाव पीड़िता के परिजन से मिलने पहुंचे कमल रानी, मौर्य और साक्षी महाराज का जमकर विरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2019 5:51 PM
उन्नाव (उप्र) : उन्नाव में जिंदा जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने पहुंचे मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेराव कर नारेबाजी की. उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण और सांसद साक्षी महाराज जब बिहार थाना क्षेत्र […]
उन्नाव (उप्र) : उन्नाव में जिंदा जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने पहुंचे मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेराव कर नारेबाजी की.
उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण और सांसद साक्षी महाराज जब बिहार थाना क्षेत्र स्थित पीड़िता के गांव में उसके परिजन से मिलने पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुरजोर विरोध किया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की. पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो उन्होंने विरोध किया. इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा और दोनों मंत्रियों तथा सांसद को पीड़िता के घर पहुंचाया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री मौर्य और कमल रानी वरुण को दिवंगत पीड़िता के परिजन से मुलाकात के लिये भेजा था. बाद में संवाददाताओं से बातचीत में मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवती की जान बचाने की हर सम्भव कोशिश की और उसे एयरलिफ्ट करके सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मौत को रोकना किसी के वश की बात नहीं है.
उन्होंने कहा, इस मामले के दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा. अपराधी तो अपराधी ही है. अगर कोई उन्हें बचाने की कोशिश करेगा तो उसके साथ भी कानून के हिसाब से सख्ती से निपटा जाएगा.
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि उन्नाव का नाम खराब करने की कोशिश की गयी है, लेकिन हम यह होने नहीं देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










