कमलेश तिवारी हत्याकांड: चाकू से 15 बार गोदने के बाद मारी थी गोली, पढिए- साजिश की पूरी कहानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2019 2:45 PM
लखनऊः आखिरकार पांच दिनों बाद लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या करने वाले आरोपी कानून के शिकंजे में आ ही गए. कल गुजरात एटीएस ने दो आरोपी अशफाक शेख और मोइनुद्दीन पठान को गुजरात बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया. कमलेश तिवारी की हत्या साजिश गुजरात के सूरत में रची गई थी और इसे […]
लखनऊः आखिरकार पांच दिनों बाद लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या करने वाले आरोपी कानून के शिकंजे में आ ही गए. कल गुजरात एटीएस ने दो आरोपी अशफाक शेख और मोइनुद्दीन पठान को गुजरात बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया. कमलेश तिवारी की हत्या साजिश गुजरात के सूरत में रची गई थी और इसे अंजाम यूपी की राजधानी लखनऊ में दिया गया.
कमलेश की हत्या मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से कई बड़े खुलासे हुए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि कमलेश तिवारी पर पहले ताबड़-तोड़ 15 बार चाकू से हमला किया गया, उसके बाद उसे गोली मारी गई. रिपोर्ट के मुताबिक, कमलेश तिवारी के गले पर कई बार चाकू गोदने के गहरे निशान हैं, जबकि खोपड़ी में एक गोली मारी गई थी.
इस चर्चित हत्याकांड मामले की जांच यूपी पुलिस की स्पेशल टीम कर रही है. इस मामले में अभी तक सात लोगों को गिरफ्तारी की जा चुकी है. यूपी पुलिस की विशेष टीम को उस समय एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब गुजरात एटीएस ने उन्हें फोनकर बताया कि मामले में फरार चल रहे दो कथित हत्यारों को उन्होंने पकड़ लिया है.
दोनों की गिरफ्तारी गुजरात-राजस्थान सीमा से की गई है. बता दें कि कमलेश तिवारी की बीते शुक्रवार को लखनऊ में उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










