उन्नाव बलात्कार पीड़िता का सड़क दुर्घटना मामले में बयान दर्ज

नयी दिल्ली : सीबीआई ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता का सड़क दुर्घटना मामले में बयान दर्ज किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव बलात्कार पीड़िता को लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से विमान के जरिये इलाज के लिए दिल्ली ला कर एम्स में भर्ती […]
नयी दिल्ली : सीबीआई ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता का सड़क दुर्घटना मामले में बयान दर्ज किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव बलात्कार पीड़िता को लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से विमान के जरिये इलाज के लिए दिल्ली ला कर एम्स में भर्ती कराया गया था. अधिकारियों ने बताया कि उसकी हालत में सुधार है और उसे वार्ड में ले जाया गया है .
उन्होंने बताया कि हालत में सुधार के बाद सीबीआई ने पीड़िता का बयान दर्ज किया. यह बयान सड़क दुर्घटना मामले में दर्ज किया गया जिसमें उसकी दो रिश्तेदार की मौत हो गई और वह तथा उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्नाव की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने 2017 में उसके साथ बलात्कार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




