स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय में लगे टाइल्स पर महात्मा गांधी की तसवीर, हटाया गया

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) : बुलंदशहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय में जो टाइल्स लगाया गया है, उसपर महात्मा गांधी की तसवीर और राष्ट्रीय चिह्न अंकित है. इस बात के सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. घटना इच्छवारी गांव की है. घटना के बारे में जानकारी देते हुए […]
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) : बुलंदशहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय में जो टाइल्स लगाया गया है, उसपर महात्मा गांधी की तसवीर और राष्ट्रीय चिह्न अंकित है. इस बात के सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. घटना इच्छवारी गांव की है.
Tiles with images of Mahatma Gandhi & the national emblem found plastered on the walls of the toilets made under Swachh Bharat Mission in Bulandshahr's Ichhawari village. pic.twitter.com/sB0fkuq9UG
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 5, 2019
घटना के बारे में जानकारी देते हुए जिला पंचायती राज अधिकारी ने बताया कि टाइल्स को स्थानीय बाजार से मंगाया गया है और उन्हें प्लास्टर करके शौचालय के दीवार पर लगाया गया है. कुल 13 शौचालय में यह टाइल्स लगाये गये थे. टाइल्स को हटा दिया गया है साथ ही ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. ग्राम प्रधान सावित्री देवी के ग्राम निधि एकाउंट को ‘सीज’ कर दिया गया है और घटना की जानकारी ब्लॉक आफिसर को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




