ग्राउंड रिपोर्ट : गोरखपुर में रवि किशन को योगी का सहारा, महागठबंधन की नजर जातीय समीकरण पर

।।पंकज कुमार पाठक ।। पूर्वी यूपी की गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ है. शहर में ज्यादातर लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बात करते हैं और योगी के काम की तारीफ करते हैं. गांव में भी योगी की चर्चा है लेकिन सपा- बसपा की उपस्थिति भी आपको यहां महसूस होगी. गोरखपुर में […]
।।पंकज कुमार पाठक ।।
पूर्वी यूपी की गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ है. शहर में ज्यादातर लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बात करते हैं और योगी के काम की तारीफ करते हैं. गांव में भी योगी की चर्चा है लेकिन सपा- बसपा की उपस्थिति भी आपको यहां महसूस होगी. गोरखपुर में इन पांच सालों में कितना काम हुआ, जब हमने गोरखपुर के लोगों से यह सवाल किया तो लोगों ने कहा, जब तक योगी सांसद थे उन्होंने ऐसा कोई खास काम नहीं किया जो गिनाया जा सके लेकिन मुख्मंत्री बनने के बाद उन्होंने गोरखपुर पर ध्यान दिया है.
गोरखपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर भोजपुरी स्टार रवि किशन चुनाव लड़ रहे हैं. गोरखपुर से एसपी-बीएसपी ने निषाद वोटबैंक पर कब्जा जमाने के लिए रामभुआल निषाद को चुनाव मैदान में उतारा है. जातिय समीकरण इस सीट पर अहम है तभी, तो कांग्रेस ने भी इस सीट पर एक स्थानीय ब्राह्मण प्रत्याशी खड़ा किया है. पार्टी ने वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन तिवारी को मैदान में उतारा है. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के साथ आने से यूपी की कई सीटों पर टक्कर जोरदार है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




