ePaper

अमेठी में भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता, पहुंची प्रियंका गांधी

Updated at : 10 May 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
अमेठी में भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता, पहुंची प्रियंका गांधी

अमेठी: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा बृहस्पतिवार को अचानक उत्तर प्रदेश के अमेठी विधानसभा क्षेत्र के त्रिशुंडी गांव पहुंचीं. प्रियंका कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कथित ज्यादती का जायजा लेने के लिए पहुंची थीं. कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी महासचिव […]

विज्ञापन

अमेठी: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा बृहस्पतिवार को अचानक उत्तर प्रदेश के अमेठी विधानसभा क्षेत्र के त्रिशुंडी गांव पहुंचीं. प्रियंका कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कथित ज्यादती का जायजा लेने के लिए पहुंची थीं.

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि यह राज्य में कथित गुंडागर्दी का एक उदाहरण था. कांग्रेस महासचिव ने इस घटना के बारे में पीपरपुर पुलिस थाना प्रभारी से भी बात की.

अधिकारी ने वाड्रा को सूचित किया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है और कार्रवाई की जा रही है. बुधवार को दोनों दलों के कार्यकर्ता गांव में भिड़ गये थे और कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola