बोलीं मायावती- ऐसी सरकार नहीं चाहिए जो युवाओं से चाय-पकौडे़ बेचवाए

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को कहा कि युवाओं को ऐसी सरकार नहीं चाहिए जो उन्हें रोजगार देने के बजाय पकौडे़ और चाय बेचने तथा चौकीदारी करने के लिए मजबूर करती हो. मायावती ने ट्वीट कर कहा, ”देश की 130 करोड़ जनता और खासकर करोड़ों शिक्षित युवाओं तथा बेरोजगारों को ऐसी गलत सोच […]
लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को कहा कि युवाओं को ऐसी सरकार नहीं चाहिए जो उन्हें रोजगार देने के बजाय पकौडे़ और चाय बेचने तथा चौकीदारी करने के लिए मजबूर करती हो.
मायावती ने ट्वीट कर कहा, ”देश की 130 करोड़ जनता और खासकर करोड़ों शिक्षित युवाओं तथा बेरोजगारों को ऐसी गलत सोच वाली भाजपा सरकार कतई नहीं चाहिए जो उन्हें रोजगार देने के बजाए पकौड़े और चाय बेचने तथा चौकीदारी आदि करने के लिए मजबूर करती हो एवं वैसी ही घातक जनविरोधी नीति अपनाती हो.”
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ”आज 17वीं लोकसभा के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी है. समस्त मतदाताओं से अपील है कि वे मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें.” मायावती ने कहा, ”वोट आपका अमूल्य संवैधानिक अधिकार है, जिसके बल पर आप अपनी पसन्द और अपने हितों की सरकार बनाकर अपनी जिन्दगी खुशहाल बना सकते हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




