ड्राई फ्रूट बेच रहे कश्मीरी युवकों की सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2019 11:30 AM
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़क किनारे ड्राई फ्रूट्स बेच रहे एक कश्मीरी युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है. कश्मीरी युवकों को पीट रहे लोग किसी हिंदूवादी संगठन से जुड़े हुए बताये जा रहे हैं. मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने एक […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़क किनारे ड्राई फ्रूट्स बेच रहे एक कश्मीरी युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है. कश्मीरी युवकों को पीट रहे लोग किसी हिंदूवादी संगठन से जुड़े हुए बताये जा रहे हैं.
मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. लखनऊ एसएसपी कालानिधि मैथानी ने कहा है कि अगर कोई धर्म, जाति, गुट के नाम पर अराजकता फैलाता है तो हम कठोर कार्रवाई करेंगे. आरोपी बजरंग सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोनकर की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उसके खिलाफ हत्या सहित 12 मामले दर्ज हैं.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भगवा कुर्ता पहने कुछ लोग एक कश्मीरी युवक को गाली देते हुए उसके साथ डंडे से मारपीट कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










