बोले गुलाम नबी आजाद - गठबंधन के इच्छुक दलों को उप्र में दो-चार सीटें दे सकती है कांग्रेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2019 6:52 PM
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को संकेत दिये कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के इच्छुक दलों को कुछ सीटें दे सकती है. आजाद ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में छोटे दलों के साथ गठबंधन की संभावना के सवाल पर कहा, दो-चार सीटों पर लेन-देन हो […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को संकेत दिये कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के इच्छुक दलों को कुछ सीटें दे सकती है.
आजाद ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में छोटे दलों के साथ गठबंधन की संभावना के सवाल पर कहा, दो-चार सीटों पर लेन-देन हो सकता है, लेकिन हम प्रदेश के सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या सपा, बसपा ने कांग्रेस को कमजोर मानते हुए अपने गठबंधन में जगह नहीं दी, उन्होंने कहा, जब चुनाव होता है तब पता चलता है कि कौन मजबूत है और कौन कमजोर.
मालूम हो कि गत शनिवार को घोषित सपा-बसपा के गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया था और उसके बाद कांग्रेस ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने का एेलान किया था. हालांकि, पार्टी ने तब भी कहा था कि अगर कोई धर्मनिरपेक्ष दल उसके साथ आना चाहते हैं और अगर कांग्रेस को लगे कि वह भाजपा को हरा सकता है, तो उसके साथ गठबंधन जरूर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










