अखिलेश और मायावती बना रहे हैं महागठबंधन, राजनीतिक सरगर्मी तेज

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के दो धुर विरोधी पार्टियां एक साथ आयेंगी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती शनिवार दोपहर एक साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस लेकर प्रतिक्रिया भी तेज हो गयी है. अखिलेश यादव ने इस सम्मेलन की चर्चा करते हुए कहा, पिछले साल लोकसभा उप-चुनाव […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के दो धुर विरोधी पार्टियां एक साथ आयेंगी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती शनिवार दोपहर एक साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस लेकर प्रतिक्रिया भी तेज हो गयी है. अखिलेश यादव ने इस सम्मेलन की चर्चा करते हुए कहा, पिछले साल लोकसभा उप-चुनाव में हम साथ आए तो प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री की सीट पर भाजपा चुनाव हार गई.
इस बार भी हमारा गणित सटीक बैठेगा और भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा . दूसरी तरफ इस महागठबंधन को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के अजीत सिंह ने कहा, हम महागठबंधन का हिस्सा हैं. सीट बंटवारे को लेकर अबतक हमने कोई चर्चा नहीं की मायावती और अखिलेश जी बंटवारे को लेकर फैसला लेंगे. कांग्रेस इस गठबंधन का हिस्सा होगी या नहीं यह इसका फैसला अखिलेश जी करेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




