कांग्रेस को मिलती बढ़त पर अखिलेश ने ली चुटकी, कहा- जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह...

Updated at : 11 Dec 2018 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस को मिलती बढ़त पर अखिलेश ने ली चुटकी, कहा- जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह...

लखनऊ : विधानसभा चुनाव के बाद पांच राज्यों से आ रही शुरुआती रुझानों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, "जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह … तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह…" गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा […]

विज्ञापन

लखनऊ : विधानसभा चुनाव के बाद पांच राज्यों से आ रही शुरुआती रुझानों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, "जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह … तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह…" गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अपने कुछ प्रत्याशी उतारे थे और इसके लिए उन्होंने ज़बर्दस्त चुनाव प्रचार भी किया था.

अभी तक मिले रुझानों में मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 2 प्रत्याशी अपने नज़दीकी उम्मीदवारों से कुछ आगे चल रहे हैं, मध्य प्रदेश में शुरुआती रुझानों में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भी कुछ आगे चल रहे हैं. मध्य प्रदेश में अगर किसी पार्टी को बहुमत न मिला तो सपा और बसपा किंग मेकर की भूमिका निभा सकते हैं.

उनका यह ट्वीट राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के चुनाव परिणामों के शुरूआती रुझान को लेकर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola