ePaper

अयोध्या में बनेगी भगवान राम की प्रतिमा, होगी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी ज्यादा ऊंची

Updated at : 25 Nov 2018 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या में बनेगी भगवान राम की प्रतिमा, होगी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी ज्यादा ऊंची

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित किये जाने का फैसला किया है. यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी. आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार देर रात यहां बताया कि अयोध्या में भगवान राम की कुल 221 मीटर ऊंचाई वाली प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इसके लिए […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित किये जाने का फैसला किया है. यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी.

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार देर रात यहां बताया कि अयोध्या में भगवान राम की कुल 221 मीटर ऊंचाई वाली प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इसके लिए चुनी गयी पांच वास्तु फर्मों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्तुतीकरण दिया.

सूत्रों के मुताबिक, इस योजना में भगवान राम की 151 मीटर ऊंची मूर्ति के साथ-साथ उस प्रतिमा के ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र और नीचे कुल 50 मीटर का आधार होगा. इस तरह मूर्ति की कुल ऊंचाई 221 मीटर संभावित है. यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण किया था. यह इस वक्त दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है.

उन्होंने बताया कि 50 मीटर ऊंचे आधार के अंदर ही भव्य एवं आधुनिक संग्रहालय बनाया जायेगा, जिसमें सप्तपुरीयों में अयोध्या के इतिहास, इक्ष्वाकु वंश के इतिहास में राजा मनु से लेकर राम जन्मभूमि तक का इतिहास, भगवान विष्णु के सभी अवतारों के विवरण सहित भारत के सनातन धर्म के विषय में आधुनिक तकनीक पर प्रदर्शन की व्यवस्था की जायेगी.

सूत्रों ने बताया कि इस योजना के लिए उपयुक्त भूमि का चयन, मिट्टी का परीक्षण तथा अन्य कार्य कराये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola