उत्तर प्रदेश : ट्रेन की चपेट में आने से तीन गैंगमेन की मौत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज संडीला और उमरतली रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी पर काम कर रहे तीन गैंगमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी.उत्तर रेलवे के सूत्रों के मुताबिक तीन गैंगमेन संडीला और उमरतली स्टेशनों के बीच रेल पटरी पर ड्रिलिंग का काम कर रहे थे, […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज संडीला और उमरतली रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी पर काम कर रहे तीन गैंगमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी.उत्तर रेलवे के सूत्रों के मुताबिक तीन गैंगमेन संडीला और उमरतली स्टेशनों के बीच रेल पटरी पर ड्रिलिंग का काम कर रहे थे, तभी वे वहां से गुजर रही कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस की चपेट में आ गये.
सूत्रों के मुताबिक, गैंगमेन बिना किसी पूर्व सूचना के काम कर रहे थे, इसी वजह से यह हादसा हुआ.बहरहाल, सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




