उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों के लिए आयोग करेगा विशेषज्ञों को नियुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2018 6:57 PM
– लोक सेवा आयोग में 57 विषयों में नियुक्त होंगे विशेषज्ञ प्रभात खबर@लखनऊ प्रदेश में लोक सेवा आयोग के द्वारा की जाने वाली भर्तियों के इंटरव्यू के लिए आयोग अब विभिन्न विषयों के पैनल में विशेषज्ञों को नियुक्त करेगा. इसके लिए आयोग विश्वविद्यालयों, मेडिकल और इंजीनियरिंग कालेजों से रिटायर विशेषज्ञों को नियुक्त करेगा. असल में […]
– लोक सेवा आयोग में 57 विषयों में नियुक्त होंगे विशेषज्ञ
प्रभात खबर@लखनऊ
प्रदेश में लोक सेवा आयोग के द्वारा की जाने वाली भर्तियों के इंटरव्यू के लिए आयोग अब विभिन्न विषयों के पैनल में विशेषज्ञों को नियुक्त करेगा. इसके लिए आयोग विश्वविद्यालयों, मेडिकल और इंजीनियरिंग कालेजों से रिटायर विशेषज्ञों को नियुक्त करेगा. असल में यूपी में पिछले कुछ सालों के दौरान आयोग की भर्तियों में काफी गड़बड़ियां सामने आयी है. अभी तक कई मामले कोर्ट में चल रहे हैं.
खास तौर से पिछली सरकारों के दौरान आयोग पर पार्टी विशेष के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगता आया है. लिहाजा योगी सरकार ने आयोग में कई तरह के बदलाव करने के आदेश सरकार बनने के बाद से ही दे दिये थे. असल में आयोग द्वारा परीक्षाओं का पेपर तैयार करने से लेकर प्रश्नों पर आने वाली आपत्तियों के निस्तारण, कॉपियों के मूल्यांकन और मॉडरेशन आदि गोपनीय कार्यों में आयोग के विशेषज्ञ पैनल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
पिछले कुछ सालों के दौरान भी इन विशेषज्ञों के पैनल पर अक्सर सवाल उठते आये हैं. खास तौर से परीक्षा में पूछे जाने वाले गलत प्रश्नों को लेकर इनकी योग्यता पर कई बार सवाल उठे. अब आयोग विशेषज्ञ पैनल में विस्तार कर आगे इस तरह के विवाद से बचना चाहता है.
आयोग ने कुछ नये नियम तैयार किये हैं. जिसके तहत विशेषज्ञों को नियुक्त किया जायेगा. आवेदन करने वाले विशेषज्ञ संघ लोक सेवा आयोग या किसी अन्य राज्य के लोक सेवा आयोग में बतौर विशेषज्ञ काम कर चुके होंगे तो उन्हें वहां के अनुभव की जानकारी भी देनी होगी. आयोग ने हिंदी, अंग्रेजी साहित्य, उर्दू साहित्य, अरबी साहित्य, फारसी साहित्य, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान समेत 57 विषयों के विशेषज्ञों से आवेदन मांगे हैं.
लोक सेवा आयोग पीसीएस समेत अन्य सभी भर्ती परीक्षाओं के गोपनीय कार्य के लिए विषय विशेषज्ञ पैनल में विस्तार करने जा रहा है. विशेषज्ञों को स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर न्यूनतम दस साल अध्यापन का अनुभव रखने वाले शिक्षक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










