भाजपा के खिलाफ लड़ना है तो सेक्युलर मोर्चे को भी गठबंधन में शामिल करें अखिलेश : शिवपाल

लखनऊ : सपा में हाशिये पर होने के कारण पिछले दिनों समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव अगर ‘सांप्रदायिक भाजपा’ के खिलाफ लड़ने की बात करते हैं तो उन्हें बसपा के साथ प्रस्तावित गठबंधन में उनके मोर्चे को भी शामिल कराना चाहिए. यादव ने यहां […]
लखनऊ : सपा में हाशिये पर होने के कारण पिछले दिनों समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव अगर ‘सांप्रदायिक भाजपा’ के खिलाफ लड़ने की बात करते हैं तो उन्हें बसपा के साथ प्रस्तावित गठबंधन में उनके मोर्चे को भी शामिल कराना चाहिए. यादव ने यहां कहा, ‘अगर वह (अखिलेश) सांप्रदायिक पार्टी भाजपा के खिलाफ लड़ने की बात करते हैं तो उन्हें सपा और बसपा के गठबंधन में समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को भी शामिल कराना चाहिए.
उन्होंने कहा कि ऐसा न होने पर हमारा मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव में मैनपुरी को छोड़कर बाकी सभी 79 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने को तैयार है. उन्होंने कहा, ‘अगर हमें गठबंधन में शामिल नहीं किया जाता है तो भी हमारे पास उन सीटों को हासिल करने का मौका रहेगा जो सपा और बसपा द्वारा छोड़ी जायेंगी. सभी समाजवादी हमारे पक्ष में हैं. हम 20 से 30 सीटें जीतेंगे.’
सपा संस्थापक और अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के साथ रिश्तों के बारे में यादव ने कहा, ‘मेरे साथ उनका आशीर्वाद है. मैंने उन्हें मोर्चे के अध्यक्ष पद और मैनपुरी सीट से टिकट की पेशकश की है. मैं मोर्चे का संयोजक हूं. अगर नेताजी (मुलायम) अध्यक्ष का पद स्वीकार नहीं करते हैं, तो हम बाद में विचार करेंगे.’ भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में यादव ने कहा कि वह फिलहाल मोर्चे को मजबूत करने में लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










